- Hindi News
- बस कार सहित एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े
बस-कार सहित एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़े
भिवाड़ी | सेक्टर5 2 में सोमवार रात सड़क पर खड़े एक दर्जन वाहनों को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाकर शीशे तोड़ दिए। वाहनों से कुछ चोरी नहीं हुआ है। शीशे टूटने की जानकारी मंगलवार सुबह लोगों को हुई। पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। शेष|16पर
सेक्टरपांच निवासी संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार रात को घर के बाहर खड़ी सात-आठ गाड़ियों के शीशे कोई अज्ञात व्यक्ति तोड़ गया। सुबह वारदात का पता चलने पर जानकारी में आया कि सेक्टर दो में भी इसी तरीके से करीब पांच गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। इसके अलावा घर के बाहर खड़ी स्कूल बस का भी सामने का शीशा टूटा हुआ मिला।