पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने पीया तेजाब, मौत

युवक ने पीया तेजाब, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | समीपवर्तीधारुहेड़ा के महेसरा निवासी एक युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते तेजाब पी लिया। युवक पाइप फिटिंग का काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारुहेड़ा पुलिस युवक को भिवाड़ी सीएचसी में लाई जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि श्रीकांत धाल पुत्र सुखदेव धाल निवासी, काई पारा उड़ीसा ने मंगलवार सुबह अपने कमरे में तेजाब पी लिया। जिसकी सूचना के बाद पुलिस और परिजन उसे भिवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। युवक श्रीकांत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।