पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री अग्रसेन महाराज, उतारूं थारी आरती...

श्री अग्रसेन महाराज, उतारूं थारी आरती...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज की अोर से गुरुवार को िजलेभर में अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर सामूहिक आरती झंडा गान का आयोजन किया।

रामगढ़: समाजअध्यक्ष रामअवतार सिंहल नवयुवक मंडल ने अग्रवाल धर्मशाला में समाज के वयोवृद्धों का स्वागत किया। इसके अलावा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतनलाल सिंहल ने की। इस मौके पर जगन प्रसाद मित्तल, रामबाबू मित्तल, मुकेश गोयल, सैफ गोयल, राधेश्याम गोयल, हीरो अग्रवाल, सूरजभान सिंहल, सुभाष गोयल, प्रदीप गोयल, संजय गुप्ता सहित समाज के सैैंकडों महिला-पुरुष बच्चे मौजूद थे।

खेड़ली: अग्रवालसमाज की ओर से अग्रवाल भवन पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेष रथ में शोभायात्रा सहित अनेक झांकियां निकाली गई। रथ यात्रा के साथ एक सौ एक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। अग्रसेन धर्मशाला में समाज के सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मोहन लाल, अमरनाथ, वेदप्रकाश गुप्ता, विष्णु सिरस, रामकुमार गोयल, सुरेन्द्र गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

भिवाड़ी: अध्यक्षसुनिल तायल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रीयल स्टेट व्यवसायी अरूण जैन ने अग्रसेन महाराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई एवं मैजिक शो का आयोजन किया गया। इससे पहले शाम को आयोजित अग्रवाल महासभा की बैठक में वर्ष 2014-15 के लिए राजेश अग्रवाल, 2015-16 के लिए शैलेन्द्र सिंघल 2016-17 के लिए गोविंद गुप्ता को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, मुकेश जैन, वी के अग्रवाल, डा. नीरज अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंघल, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद थे।

टपूकड़ा: कस्बेमें अग्रसेन जयंती महोत्सव गुरुवार होटल राजस्थान हैरिटेज में मनाया गया। समाज के लोगों ने अग्रवाल धर्मशाला से प्रभात फेरी निकाली। दोपहर को कस्बे के शिव मंदिर से सौरभ गर्ग के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए होटल राजस्थान हैरिटेज पहुंची। शाम को राजस्थान हैरिटेज में सांस्कृतिक संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल ने की। मुख्य अतिथि पूर्व बीएमए अ