पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठित समाज युवा पीढ़ी को देता है प्रेरणा

संगठित समाज युवा पीढ़ी को देता है प्रेरणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कई कार्यक्रम हुए। सुबह समाज के लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद शोभायात्रा, दीप प्रज्वलन शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि संगठित समाज युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत का कार्य करता है। उन्होंने समाज को संगठन से जोड़कर बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने का आह्वान किया। अध्यक्षता उद्यमी सेठ श्रीधर गुप्ता ने की। समारोह से पूर्व अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। विशिष्ट अतिथि आरएएस दीपक नंदी, उद्यमी अरूण अग्रवाल, ब्रजमोहन मित्तल ने संबोधित किया। समाज की प्रतिभाओं एवं गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। समारोह में अध्यक्ष कपिल वैध, महामंत्री आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज गुप्ता, किशनलाल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, प्रदीप गोयल, राकेश जिंदल, गौरव सिंघल, नरेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, विनोद दीवान, अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गोयल, सुनीता गुप्ता, सीमा अग्रवाल, मौजूद रहे। मंच संचालन प्रो. हरिप्रसाद अग्रवाल प्रमोद अग्रवाल ने किया।

बहरोड़. समारोह में सम्मािनत करते अितथि।

भिवाड़ी. अग्रवाल समाज के कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।