बाइक चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी| मोटरसाइकिलचोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शहर थाना पुलिस ने काबू किया है। दबोचे गए बदमाश की पहचान आसरा का माजरा निवासी धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। 9 अप्रैल 2004 को आदर्श नगर निवासी सचिन की केएलपी कॉलेज के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। चोरी की उक्त वारदात को आसरा का माजरा निवासी धर्मेंद्र ने अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ने बाइक को राजस्थान में बेच डाला था। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने बाइक खरीदने वाले बदमाश को काबू किया था, जिससे धर्मेंद्र के नाम का खुलासा हुआ था। धर्मेंद्र को दबोचने के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया था। उक्त आरोपी को 18 नवंबर 2011 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी को अब पुलिस ने काबू किया है। दबोचे गए आरोपी धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
भिवाड़ी अासपास