- Hindi News
- मिलकपुर तुर्क में दबिश 5 गिरफ्तार, 17 हिरासत में
मिलकपुर तुर्क में दबिश 5 गिरफ्तार, 17 हिरासत में
गोतस्करोंवांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए क्यूआरटी आरएसी की टीम ने कई थानों की पुलिस के साथ रविवार तड़के गांव मिलकपुर तुर्क में दबिश दी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं कार्रवाई के दौरान बाधा डालने के आरोप में 17 लोगों को हिरासत में लिया। टपूकड़ा थानेदार हरिसिंह मीणा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ठाकुर चंद्रशील के नेतृत्व में टपूकड़ा पुलिस भिवाड़ी पुलिस ने क्यूआरटी आरएसी के साथ गांव मिलकपुर तुर्क में कार्रवाई कर अति खां पुत्र जनाब अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने अति खां के घर के बाहर से एक बोलेरो गाड़ी बरामद की जो गोतस्करी के काम में ली जाती है। अति खां के खिलाफ टपूकड़ा थाने में गोकशी पुलिस पार्टी पर फायरिंग चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने शरीफ उर्फ शरफु पुत्र सरदार मेव को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसी प्रकार पुलिस ने वर्ष 2010 के ग्राम पंचायत चुनाव में मिलकपुर तुर्क में मतदान के दौरान पोलिंग पार्टी से मारपीट कर मतपेटी छीनने के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी साहून पुत्र सूल्ली मेव को गिरफ्तार किया। जाकिर पुत्र फौज खा मेव को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। शहीद पुत्र गलगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बाधा डालने के आरोप में 17 अन्य लोगों को हिरासत में लिया।
टपूकड़ा. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।