पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने टायर बेचने के बहाने सूरत के व्यापारी काे लूटा

पुराने टायर बेचने के बहाने सूरत के व्यापारी काे लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िभवाड़ी | पुरानेटायर सस्ते दामों पर बेचने का झांसा देकर सूरत (गुजरात) के व्यापारी से भिवाड़ी में बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने ई-मेल पर संदेश भेज कर व्यापारी को अपने चंगुल में फंसाया था। व्यापारी ने भिवाड़ी फेज तृतीय थाने में मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी करणी सिंह ने बताया कि पुराने टायरों का व्यापार करने वाले सूरत निवासी व्यापारी हितेंद्र पुत्र प्रेमजी भाई से किसी व्यक्ति ने मेल से संपर्क कर करीब एक माह पहले फोन नंबर मांगे। ईमेल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अलवर राजस्थान का बताया और बड़ी मात्रा में पुराने टायर बेचने की बात कहकर अलवर आने के लिए कहा। हितेंद्र उसकी बातों में आकर 13 सितंबर को अलवर पहुंचा और फोन पर टायर बेचने की बात करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया, जिस पर उसने हितेंद्र को भिवाड़ी बस स्टैंड पर आने तथा वहां से गोदाम पर ले जाने की बात कही। इसके बाद हितेंद्र भिवाड़ी गया, यहां बस स्टैंड पर उसे तीन व्यक्ति मिले। जो उसे वैगनआर कार में बैठाकर अज्ञात जगह पर ले गए। वहां एक और व्यक्ति पहुंचा। चारों ने मिलकर उससे मारपीट की और जेब में रखे एक हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने उससे आईसीआईसीआई तथा बैंक ऑफ बड़ौदा कर एटीएम कार्ड छीनकर उसका पासवर्ड पूछा और एटीएम से 24,100 रुपए लिए। इसके बाद मारपीट कर हितेंद्र को धारूहेड़ा छोड़ गए। धारूहेड़ा से हितेंद्र अलवर पहुंचा पुलिस को जानकारी दी। अलवर पुलिस ने उसे भिवाड़ी फेज तृतीय थाने पर भेज कर रिपोर्ट लिखवाने की बात कह भिवाड़ी भेज दिया। हितेंद्र ने भिवाड़ी पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पहलेभी हो चुकी हैं वारदातें

इसप्रकार की लूट की वारदातें पहले भी हो चुकी है। जनवरी में रोहतक निवासी व्यापारी को भिवाड़ी बुलाया गया था। भिवाड़ी मोड़ से उसे हरियाणा में तावड़ू के आसपास किसी स्थान पर ले जाकर मारपीट कर जेब में रखे रुपए तथा एटीएम से रुपए निकाल लिए थे।