अलवर. भिवाड़ी| पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम अवैध खनन के पत्थरों से भरे डंपर की टक्कर से एक श्रमिक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मिथलेश पुत्र सलोना यहां एक कंपनी में कार्य करता था तथा घर से किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था कि पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में डंपर की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल भिवाड़ी में रखवा दिया है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।