अलवर | जिले के ग्रामीण क्षेत्रों कार्यरत छह सर्जन डॉक्टर्स के नॉन प्रेक्टिस अलाउंस पर रोक लग सकती है। क्योंकि सीएचसी में कार्यरत डॉक्टर्स रोगियों काे ओपीडी में ही चिकित्सा परामर्श दे रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ऐसे छह डाक्टर की रिपोर्ट निदेशालय भेजी है।
जिले की सीएचसी में सर्जरी के कनिष्ठ विशेषज्ञ के पंद्रह पद हैं, लेकिन फिलहाल भिवाड़ी अौर किशनगढ़बास में कनिष्ठ विशेषज्ञ एवं टपूकड़ा, बहरोड़, नीमराना एवं राजगढ़ में मेडिकल ऑफिसर (सर्जरी) कार्यरत हैं। सीएचसी में ऑपरेशन थिएटर तो हैं, लेकिन एनेस्थेटिक सहित उपकरणों का अभाव होने के कारण रोगियों को ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है।
ऐसी स्थिति में सभी डॉक्टर ओपीडी में ही रोगियों को चिकित्सा परामर्श दे रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. आर के मीणा ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के आदेश की अनुपालना में डॉक्टर्स की रिपोर्ट निदेशालय भेजी है।