होंडा डीलरशिप का भिवाड़ी में उद्घाटन
भिवाड़ी | होंडाकार शोरूम का उद्घाटन शुक्रवार को भिवाड़ी में हुआ। इस दौरान होंडा कार इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और निदेशक यामासाकी ने फीता काटकर डीलरशिप का उद्घाटन किया। इस मौके पर पिंकसिटी होंडा के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान डीलर की ओर से पहले तीन ग्राहकों यामासाकी ने कार की चाबी दी।
उद्घाटन अवसर पर यामासाकी ने कहा कि पिंकसिटी होंडा के रुप में प्रदेश में होंडा को नई पहचान मिली है। वहीं इस अवसर पर पिंकसिटी होंडा के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय शर्मा ने बताया कि होंडा के नए शोरूम पर ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी।