शिविर में 641 यूनिट रक्तदान
भिवाड़ी | लायंसक्लब भिवाड़ी सिटी द्वारा एचडीएफसी बैंक के सहयोग से नवंबर-दिसंबर माह में लगाए गए 11 रक्तदान शिविरों में 641 यूनिट रक्तदान प्राप्त किया गया। क्लब अध्यक्ष डाॅ . विकास अरोड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा बैंक के साथ लगातार तीसरे वर्ष क्षेत्र की होंडा मोटर्स, श्रीराम पिस्टन एवं रिंग, टाटा ब्ल्यू स्कोप, केईआई इंडस्ट्रीज, कैपारो फास्टनर्स, कजारिया सिरेमिक्स, एचडीएफसी बैंक, ट्री हाउस होटल सहित विभिन्न कंपनियों एवं महाविद्यालयों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।