- Hindi News
- कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने का आह्वान
कार्यकर्ताओं से रैली में पहुंचने का आह्वान
अलवर | भाजपासरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जयपुर में होने वाली रैली को लेकर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जयपुर पहुंचने का आह्वान किया।
भिवाड़ी: भाजपामंडल अध्यक्ष डीडी शुक्ला ने बताया कि भिवाड़ी में प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से शनिवार सुबह 6 बजे भिंडूसी पहुंचेंगे। भिंडूसी में तिजारा तहसील के कार्यकर्ता एकत्र होंगे तथा वहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
बानसूर:पूर्वमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय पंसारी, पूर्व अध्यक्ष महेश कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवीर चौधरी, मातादीन शर्मा, रामानंद दीक्षित, विक्रम सिंह शेखावत आिद कार्यकर्ता मौजूद थे।