- Hindi News
- भिवाड़ी यूआईटी की करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाया
भिवाड़ी यूआईटी की करोड़ों की जमीन से अतिक्रमण हटाया
नीमराना. मौके पर पक्के निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी।
भास्कर न्यूज| नीमराना
ऐतिहासिकसरोवर के समीप रियासत कालीन नहर एवं भिवाड़ी यूआईटी की करोड़ों रुपए की भूमि से शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिस जाब्ते के सहयोग से अतिक्रमण हटाया। पुलिस ने अतिक्रमण निरोधक दस्ते को रोकने की आशंका के मद्देनजर मौके पर मौजूद 7 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तलवार बरामद की है। कस्बे के प्राचीन तालाब के समीप यूआईटी भिवाड़ी की 1.31 हैक्टेयर भूमि सहित पहाड़ों से बहकर जाने वाले पानी के नहरी रास्ते से एसडीएम अल्का बिश्नोई के निर्देश पर तहसीलदार कपिल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई करते हुए पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया। प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर तहसीलदार कपिल शर्मा, कानूनगो रोहिताश चौधरी, पटवारी के.के.यादव देवेंद्रसिंह शेखावत, एएसआई जयकांत शर्मा मय जाब्ते के मौजूद रहे। उधर अतिक्रमण से मुक्त जमीन मालिकों ने बताया है कि इस भूमि पर पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा आवासीय प्लॉट काटे गए थे। इन प्लॉटों को उनके काबिज मालिकों से रुपए देकर खरीदा गया है।
प्रशासनको तीन दिन पूर्व ही मिली थी शिकायत
उपखंडअधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि यूआईटी भिवाड़ी की भूमि एवं प्राचीन तालाब को जोड़ने वाले गैर मुमकिन नहरी नाले पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की तीन दिन पूर्व शिकायत मिली थी।
येलिए हिरासत में
पुलिसने राजेंद्र निवासी प्रतापसिंहपुरा को तलवार लहराने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सात अन्य आरोपी गंगाराम गुर्जर निवासी काली पहाड़ी, लीलाराम, देशराज, सुरेश कुमार, श्रीराम एवं आनंद, रामसिंह निवासी रायली को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से एक तलवार लाठी बरामद की है।