- Hindi News
- राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों काे निर्देश
राजस्व वसूली के लिए अधिकारियों काे निर्देश
केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर विभाग के आयुक्त डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने अिधकारियों की ली बैठक
केंद्रीयउत्पाद शुल्क एवं सेवा कर विभाग के आयुक्त डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बाईपास स्थित कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त ने राजस्व वसूली संग्रहण के लिए अधिकारियों काे दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त विकास जैफ समेत भिवाड़ी रेंज के अधीक्षक बैठक में मौजूद थे।
उपायुक्त विकास जैफ ने बताया कि आयुक्त ने निर्धारित राजस्व वसूली समेत विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। साल के अंत में प्रतिवर्ष इस तरह का निरीक्षण कार्य आयुक्त द्वारा किया जाता है। हाल ही में नए कमिश्नरेट बनाए गए अलवर के बारे में अधिकारियों के क्षेत्राधिकार को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। उपायुक्त जैफ ने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े रीकाे चौक स्थित कार्यालय को दोबारा से शुरू करने के संबंध में आयुक्त ने जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त होशियार सिंह सहित कर अपवंचना अधिकारी गजेंद्र सिंह, मुकेश महेश्वरी आदि मौजूद थे।