पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉन्क्लेव में कौशल विकास पर चर्चा

कॉन्क्लेव में कौशल विकास पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ीनजदीकी औद्योगिक क्षेत्रों के एचआर प्रबंधकों की बैठक शुक्रवार शाम बीबी मॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम संयोजक सुरेन्द्र यादव ने बताया कि बैठक में भिवाड़ी, खुशखेड़ा, चौपानकी, कहरानी, रेवाड़ी, धारूहेड़ा , बावल क्षेत्र स्थित 80 औद्योगिक इकाइयों के एचआर प्रबंधकों ने भाग लिया। सहभागियों ने क्षेत्र में कौशल विकास, कुशल कामगारों की उपलब्धता, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा आपसी सहयोग पर चर्चा की। बैठक में रेवाड़ी के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भारत भूषण गोगिया, बीएमए अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, बीसीसीआई अध्यक्ष रामनारायण चौधरी, श्रीसीमेंट के प्रबंधक डीके यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।