पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित प्रधान, उप प्रधान एवं पार्षदों का स्वागत

नवनिर्वाचित प्रधान, उप प्रधान एवं पार्षदों का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| तिजारापंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान टीटू, उप प्रधान मधुबाला यादव एवं भाजपा के निर्वाचित एवं समर्थन में आए निर्दलीय पार्षदों का रविवार को आरसी पैलेस होटल में तिजारा, टपूकड़ा एवं भिवाड़ी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक मामन सिंह यादव ने तिजारा पंचायत समिति में पहली बार भाजपा से निर्वाचित पार्षद, प्रधान एवं उप प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर भिवाड़ी नगर परिषद सभापति संदीप दायमा, तिजारा नगर पालिका सभापति राजेश शर्मा, डीडी शुक्ला, रामेश्वर सैनी, राजेश यादव, अजयपाल यादव, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री सालिम हुसैन, शशी यादव सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।