वार्षिकोत्सव में बिखरे सांस्कृितक रंग
उत्तरांचलसमाज समिति की ओर से रविवार को अावासन मंडल के सेक्टर दो में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। उत्तरांचल समाज के अध्यक्ष मोहनचंद्र काला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करौली-धौलपुर के सांसद मनोज राजौरिया तथा विशिष्ट अतिथि तिजारा विधायक मामन सिंह नगर परिषद सभापति संदीप दायमा थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य आकर्षण दूनागिरी कला केंद्र के कलाकाराें द्वारा लोकगीतों पर नृत्य रहा। अतिथियों ने समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं काे पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं गणमान्य लोग मौजूद थे।
भिवाड़ी. उत्तरांचल सेवा समिति के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।