अवैध खनन में पांच वाहनों समेत, 6 पकड़े
भिवाड़ी। पुलिसने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को पत्थरों से भरे 4 ट्रैक्टर एक डंपर जब्त किया। पुलिस कार्रवाई की सूचना देने के लिए ट्रैक्टरों के आगे चल रही एक स्विफ्ट गाड़ी सहित 6 लोगों चम्मन लाल, पिंटू, फूलसिंह, जमशेद, शामिल एवं धर्मवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।