थाने के पास नाले में मिली लाश
यूआईटीफेज तृतीय थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर कैपिटल माल के सामने स्थित नाले में रविवार को एक लावारिस लाश मिली। लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची यूआईटी थाना पुलिस ने जेसीबी की सहायता से शव को बाहर निकला और दाह संस्कार कराया।
यूआईटी फेज तृतीय थाने के एएसआई नूर मोहम्मद ने बताया कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने थाने में सूचना दी कि कैपिटल माल के सामने नाले में कोई लाश पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जेसीबी की सहायता से शव को बाहर निकाला और पास स्थित श्मशान घाट में रखवाया। एएसआई ने बताया कि मृतक के परिजनों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। पानी में पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह क्षत विक्षत हाे गया था। इसलिए पुलिस ने शमशान घाट में ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया।
भिवाड़ी. शमशान घाट के बाहर जमा लाेग।