नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत
भिवाड़ी| तिजारापंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान टीटू, उप प्रधान मधुबाला यादव एवं भाजपा के निर्वाचित एवं समर्थन में आए निर्दलीय पार्षदों का रविवार को आरसी पैलेस होटल में तिजारा, टपूकड़ा एवं भिवाड़ी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला शाल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक मामन सिंह यादव ने तिजारा पंचायत समिति में पहली बार भाजपा से निर्वाचित पार्षद, प्रधान एवं उप प्रधान बनने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर भिवाड़ी नगर परिषद सभापति संदीप दायमा, तिजारा नगर पालिका सभापति राजेश शर्मा, भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष डीडी शुक्ला, तिजारा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, तिजारा देहात मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, अजयपाल यादव, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय मंत्री सालिम हुसैन, शशी यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
भिवाड़ी. स्वागत कार्यक्रम में मौजूद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी।