तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
भिवाड़ी. शिविर में योग का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।
भिवाड़ी|औद्योगिक इकाईश्रीराम पिस्टन एवं रिंग लिमिटेड की ओर से सेंट्रल पार्क में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू किया गया। शिविर का शुभारंभ कंपनी प्रबंधक जीके दीक्षित ने किया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति रेवाड़ी के नरेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों से योग प्राणायाम करवाए। कार्यक्रम में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया।