महिलाओं ने दिखाया उत्साह
रक्तदान शिविर 24 अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 को
टपूकड़ा|कस्बेमें अग्रसेन जयंती महोत्सव 25 सितंबर को होटल राजस्थान हैरिटेज में मनाया जाएगा। इससे पूर्व 24 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। टपूकड़ा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सत्यकुमार गोयल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में 24 सितंबर को संजय मित्तल रवि तायल के नेतृत्व में कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजमोहन मित्तल, मांगेलाल गोयल, रामविलास गोयल होंगे। इसी दिन कस्बे के होटल राजस्थान हैरिटेज में सुनीता गोयल सुमन गोयल के नेतृत्व में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि सुनीता रानी सिंघल होंगी। शाम को सात बजे क्षेत्र के सभी अग्र बन्धु दीपदान महोत्सव पर शाम को घरों में दीप जलाएंगे। गुरुवार की सुबह अग्रवाल समाज के लोग अग्रवाल धर्मशाला से मुख्य मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी निकालेंगे। गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे कस्बे के शिव मंदिर से सौरभ गर्ग के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए होटल राजस्थान हैरिटेज पहुंचेगी। शाम को पांच बजे राजस्थान हैरिटेज में सांस्कृतिक संध्या प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलवर अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल करेंगे जबकि मुख्य अतिथि पूर्व बीएमए अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, डाॅ. नीरज अग्रवाल, सुरेन्द्र वायली होंगे।
भास्कर न्यूज | भिवाड़ी
महाराजाअग्रसेन जयंती समारोह के तहत श्री अग्रवाल महासभा भिवाड़ी की ओर से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में खेलकूद, पोस्टर, मेंहदी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता संयोजक सतीश अग्रवाल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उद्योगपति योगेन्द्र गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजित महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में अन्नू अग्रवाल प्रथम रहीं। राशि गुप्ता द्वितीय रिंकी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया अग्रवाल प्रथम, प्रिंसी अग्रवाल द्वितीय प्रीती गर्ग तृतीय स्थान पर रहीं। महिलाओं की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अनीता जैन प्रथम, संगीता अग्रवाल द्वितीय मिथलेश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं क