साठ किलाे पॉलिथीन थैली जब्त
भिवाड़ी. नगरपरिषद द्वारा पॉलिथीन की थैलियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापे की कार्रवाई कर 60 किलो पॉलिथीन की थैलियां जब्त कर मौके से 12500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। आयुक्त एलएन मीणा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता धर्मेंद्र, अपूर्वा शर्मा सफाई निरीक्षक नन्नूराम आदि मौजूद रहे।