खोखा हटाने को लेकर दिया ज्ञापन
भिवाड़ी. हाउसिंगबोर्ड सेक्टर एक में अशोक वाटिका के पास से एक को खोखे हटाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर एमपी स्वामी काे ज्ञापन दिया। पार्षद प्रतिनिधि विजय पटेल ने बताया कि मेनगेट के पास खोखा होने के कारण गेट खाेलने में परेशानी होती है। इस दौरान बीडी अग्रवाल, एसबी दुबे, आनंद अग्रवाल, बोबी अग्रवाल आदि ने कलेक्टर बाहर लगे खोखे हटाए जाने की मांग की।