पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर बूथ से दस कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर : इंद्रजीत

हर बूथ से दस कार्यकर्ता जाएंगे जयपुर : इंद्रजीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाजिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक बूथ से दस कार्यकर्ता 13 दिसंबर को जयपुर में अमरूदों के बाग में आयोजित सभा में भाग लेने पहुंचेंगे। इसके लिए जिलेभर में तैयारियां की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष बुधवार को केडलगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक साल में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। अब भाजपा कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा की नीति का प्रचार करेंगे, जिससे पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता जीत कर गांव की सरकार बनाएंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष, रैली के विधानसभा प्रभारी एवं सदस्यता अभियान के मंडल संयोजकों को बूथ वाइज किट प्रदान की गई। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सालिम हुसैन को मेवात क्षेत्र में सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। सदस्यता अभियान के संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता ने भाजपा के सदस्य बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। यहां अधिक सदस्य बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की गई। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार तीर्थानी, सदस्यता अभियान के सह संयोजक देशराज वर्मा, देवेन्द्र विजय, पं. जले सिंह, महिला मोर्चा की संयोजक अनिता जोशी, सह संयोजक पूनम खंडेलवाल, ममता गुप्ता,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष रामलाल वर्मा, उमेश कांत वशिष्ठ, बने सिंह नरूका, महेन्द्र यादव, केशर कोली, दुर्गादत्त शर्मा, वीरेंद्र सोनी, पंकज जैन, भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष डीडी शुक्ला, केजी खंडेलवाल, सोहनलाल सुलानिया , जोगेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।