पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री पथरेड़ी में आज करेंगी टैक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास

मुख्यमंत्री पथरेड़ी में आज करेंगी टैक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके पहले टैक्नोलॉजी सेंटर का शिलान्यास शुक्रवार को भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र मौजूद रहेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि टैक्नॉलाजी सेंटर खुलने से औद्योगिक इकाइयों के लिए कुशल और प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी पूरी हो जाएगी। इसके अलावा स्थानीय युवा भी प्रशिक्षण प्राप्त करके बड़ी कंपनियों में रोजगार पा सकेंगे। मुख्यमंत्री सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल के पास ही बने हेलीपेड पर पहुंचेगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय, रीको, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जिला कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का दौरा किया। इस दौरान शाम चार बजे मुख्यमंत्री के हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक के रूट का रिहर्सल भी किया गया। शेष|14पर









बाक्स-

पांच साल में सात प्रकार के ट्रेडों में प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था

रीको यूनिट द्वितीय के यूनिट हैड केके कोठारी ने बताया कि करीब 10 एकड़ में बनने वाले टैक्नोलॉजी सेंटर से क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की उपलब्धता हो सकेगी। यहां पांच साल में करीब 18 हजार श्रमिकों के लिए सात प्रकार के ट्रेडों में प्रशिक्षण की व्यवस्था रहेगी।

भिवाड़ी। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते एएसपी।

खबरें और भी हैं...