पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार जा रहा अधेड़ सड़क पर गिरा, मौत

बाजार जा रहा अधेड़ सड़क पर गिरा, मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| फूलबागथाना इलाके के नयागांव में गुरुवार रात एक अधेड़ की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि शाम करीब सात बजे नयागांव में रमेश बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वह सड़क पर गिर गया। आसपास लोगों ने उसे चिकित्सक को दिखाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अधेड़ नयागांव में अकेला रहता था। उसकी जेब से मिले मोबाइल के आधार अधेड़ की पहचान हो सकी। पुलिस ने मृतक रमेश के परिजनों का छत्तीसगढ़ फोन पर सूचित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों काे सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...