दुष्कर्म पीडि़ता के परिजनों ने लगाया पुलिस पर धमकाने का आरोप
भिवाड़ी| भिवाड़ीफूलबाग थाना क्षेत्र के जाटव कॉलोनी निवासी एक युवती से टपूकड़ा के एक फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म मामले में गुरुवार को पीडि़ता के परिजन वृत्ताधिकारी देवाशीष देव से मिले। इस दौरान पीडि़ता के बयान दर्ज किए गए। पीडि़ता के परिजनों के साथ गए डा. अंबेडकर जन कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि वृत्ताधिकारी देवाशीष देव ने पूछताछ के दौरान इस मामले काे फर्जी बताया।