छात्राओंं ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
कोटकासिम. शहीद भगतसिंह महिला महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
कोटकासिम| गुरुवारको कस्बे के रामलीला मैदान स्थित शहीद भगतसिंह महिला महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, पर्दा प्रथा जैसी सामजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने का संदेश नाटिकाओं के माध्यम से दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मुकेश कापड़िवास ने कहा कि लड़कियों को दहेज में शिक्षा संस्कार दें। इससे नारी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्षता कर रहे भिवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन संदीप दायमा ने भी नारी शिक्षा पर बल दिया। इस दौरान छात्राओं ने अपनी सीनियर छात्राओं को विदाई दी। प्राचार्य ईश्वर सिंह यादव ने महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। निदेशक विनय यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन नीरज भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर प्रभातिलाल जांगिड़, चतुर्भुज शर्मा, रामशरण यादव, वैद्य अरूण शर्मा, अजय चौधरी, धर्मपाल यादव आदि मौजूद थे।