कार का शीशा तोड़कर लैपटाप चोरी
भिवाड़ी | अलवर-भिवाड़ीबाइपास स्थित केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी कार से सोमवार को बदमाश शीशा तोड़कर लैपटाप चुरा ले गए। इस संबंध में भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सब इंस्पेक्टर राजेश कसाना ने बताया कि बीडीआई आवासीय सोसायटी निवासी अंकुर सक्सेना पुत्र सुधीर सक्सेना सोमवार सुबह बाइपास स्थित एक्साइज कार्यालय के बाहर अपनी कार को पार्किंग में खड़ा करके कार्यालय में गया था। बीस मिनट बाद जब वह लौटा तो कार का शीशा टूटा मिला और कार के अंदर रखा लैपटाप गायब मिला।