पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवाड़ी | थानापुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लैपटाप

भिवाड़ी | थानापुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लैपटाप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | थानापुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए लैपटाप चाेरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का लैपटाप भी बरामद किया है। 25 जनवरी को काजीपुरा थाना बानसूर निवासी सुभाष चन्द यादव की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि साेमवार को दबिश देकर अभियुक्त पप्पू मेव निवासी मुण्डाना, थाना भिवाड़ी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी के दो लैपटाप बरामद हो गए। इस मामलें में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

चोरी के दो लैपटाप बरामद, आराेपी पकड़ा