पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में एक गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| यूआईटीसैक्टर चार से 31 जनवरी को अपहृत बालक ओम की बरामदगी को लेकर एक फरवरी को भिवाड़ी मोड़ पर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में सेक्टर चार निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि दो फरवरी को बालक ओम को सकुशल अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचा लिया गया था। साथ ही तीन अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में महिलाओं सहित अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। भिवाड़ी थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि यूआईटी सैक्टर चार से बीते सप्ताह अपहृत बालक ओम के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक फरवरी को स्थानीय लाेगों ने भिवाड़ी मोड़ पर करीब दो घंटे तक जाम लगाया था। इस संबंध में करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों को कहना है कि पुलिस जानबूझकर परेशान कर रही है। अपहृत बालक की शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जाम लगाया गया था। ऐसे में गिरफ्तारी किया जाना सही नहीं है।