पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेत्र शिविर में 466 रोगियों की जांच

नेत्र शिविर में 466 रोगियों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआरएफ,एसएआरडी एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन एसआरएफ भिवाड़ी में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन विधायक मामन सिंह यादव ने किया। शिविर में 466 रोगियों की जांच की गई 48 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। जिनका अगले एक माह में छोटे-छोटे समूहों में एम्स नई दिल्ली में मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। शिविर में 150 से अधिक रोगियों को दृष्टि दोष के लिए भी जांच एवं परामर्श दिया गया। शिविर में तिजारा तहसील के करीब 35-40 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। एसअारएफ एसएआरडी की ओर से लगाए गए पांचवे नेत्र एवं मोतियाबिंद जांच शिविर में 1300 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया है तथा 181 मरीजों का एम्स, नई दिल्ली में ले जाकर मोतियाबिंद का मुफ्त सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया जा चुका है।

इस दौरान एम्स के नेत्र विभाग हैड डा. प्रवीण वशिष्ठ, सुधीर भटनागर, सीईओ, एसएआरडी, राजीव माड़वाह, प्लांट हैड, एसआरएफ, भिवाड़ी, एचआर हैड, एसआरएफ और एचएस दुआ, सीएसआर हैड, एचआरएफ आिद मौजूद रहे।

भिवाड़ी. एसअारएफ के शिविर में मौजूद अतिथि।