पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत अभियान आज

स्वच्छ भारत अभियान आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी-टपूकड़ा | जिलाप्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट एकता एवं भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टपूकड़ा में सुबह दस बजे एवलोन रियल एस्टेट डेवलपर्स एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घटाल में आशियाना हाउसिंग लिमिटेड द्वारा दोपहर बारह बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मामन सिंह यादव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप दायमा होंगे। अध्यक्षता जिला कलेक्टर एमपी स्वामी करेंगे। इसके अलावा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक एवं शिक्षा अधिकारी, यूआईटी सचिव, रियल एस्टेट बिल्डर्स,बीएमए, प्रोजेक्ट एकता से जुड़े भिवाड़ी के दानदाता, भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र के समस्त सरकारी स्कूलों के संस्था प्रधान, बीईईओ और नोडल प्राचार्य मौजूद रहेंगे।

शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी तिलकराज पंकज ने बताया कि इस दौरान दानदाताओं की ओर से गोद लिए स्कूलों के भौतिक विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। मुख्य रूप से स्कूलों की सफाई, टॉयलेट्स निर्माण, पीने के पानी की सुविधा, बिल्डिंग मरम्मत, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी आदि समस्त विकास कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा।