हाईवे पर जाम के हालात
भिवाड़ी| शहरके बीचोंबीच से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 71बी पर चल रहे मरम्मत कार्य की धीमी गति के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। भिवाड़ी की लाइफ लाइन कहलाने वाले भिवाड़ी-तावडू मार्ग पर मुख्य बाजार के नजदीक दिनभर जाम की स्थिति रहने से लोगो को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार राजबीर सिंह के अनुसार हरियाणा में खोहरी बैरियर से भिवाड़ी मोड़ तक करीब 5 किलोमीटर तक डामर रोड़ की मरम्मत कार्य किया जाएगा तथा भिवाड़ी मोड़ से अलवर बाइपास तक डिवाइडर का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार उक्त कार्य करीब एक वर्ष से चल रहा है तथा अभी तीन-चार माह तक पूरा होने की संभावना है।
वैकल्पिकमार्ग का उपयोग नहीं
एनएच71 बी पर निर्माण कार्य के चलते आवागमन में हो रही परेशानी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए तावडू बैरियर से अजंता चौक- भिवाड़ी फेज तृतीय थाना-गौरव पथ-मंसा चौक से भी वाहनों को घुमाया जा सकता है। यातायात पुलिस द्वारा इसकी व्यवस्था नहीं किए जाने से अनजान लोग एनएच 71 बी पर आकर जाम में फंस जाते हैं।
देशीकट्टा सहित एक गिरफ्तार
लक्ष्मणगढ़.बड़ौदामेवपुलिस ने देशी कट्टा लेकर घूमते एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसएचओ कैलाश चन्द्र ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पीपलखेड़ा गांव में पुलिस जाप्ता पहुंचा और आरोपी को तलाश किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर विक्की उर्फ विकास कुमार सक्सेना काला कुआं अरावली विहार को गिरफ्तार किया गया।