- Hindi News
- National
- कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में भी केंद्र खोले जाएंगे : वसुंधरा राजे
कौशल विकास के लिए विश्वविद्यालयों में भी केंद्र खोले जाएंगे : वसुंधरा राजे
रिसर्जेंटराजस्थान समिट के दौरान भिवाड़ी के लिए घोषित किए गए टेक्नोलॉजी सेंटर का शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिलान्यास किया। भिवाड़ी के पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बनने वाले इस सेंटर का निर्माण करीब 15 माह में 130 करोड़ की लागत से होगा। इसके माध्यम से उद्योगों के लिए कुशल और प्रशिक्षित कर्मचारियों को तैयार किया जा सकेगा। इस दौरान केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र और उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सीएम राजे ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़े उद्योगों का भविष्य छोटी इकाइयों पर निर्भर होता है। इस सेंटर से कुशल श्रमिक मिलेंगे जिससे छोटे उद्योगों की कार्यक्षमता में विस्तार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं में कौशल विकसित करने के लिए विश्वविद्यालयों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भिवाड़ी में कुशल और प्रशिक्षित श्रमिकों के लिए रोजगार के काफी अवसर है। साथ ही यहां की औद्योगिक आवश्यकता भी कुशल कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगी। शेष|18पर
कार्यक्रमके दौरान होंडा मोटर इंडिया के तकियारीयोमी रियामा ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के लिए 25 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। सीएम ने समारोह के बाद पथरेड़ी स्थित पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी का अवलोकन कर प्रांगण में पौधारोपण किया।
हर साल सात हजार युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि यह विश्व स्तर का प्रशिक्षण केंद्र ऑटो उद्योग के लिए वरदान साबित होगा। इसके माध्यम से विभिन्न ट्रेंडों में 7 हजार युवाओं को प्रतिवर्ष प्रशिक्षण दिए जाने की योजना है।
भिवाड़ी. शिलान्यास पट्टिका का अनावरण करती मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र।