मुख्यमंत्री से भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग
शुक्रवारको भिवाड़ी आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को क्षेत्र के लोगों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी अपनी मांगें रखी।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट नीरज तंवर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग की। साथ ही बताया कि भिवाड़ी में सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी मात्र पटवारी है। अपने ज्ञापन में उन्होंने भिवाड़ी में दूषित होते पेयजल की समस्या का समाधान करने, सेशन न्यायालय राजस्व अदालतें खोलने, मास्टर प्लान के अनुसार अवाप्तशुदा सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने आदि की मांग की। ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहिनी सिंह भी सहयोगी सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री को भिवाड़ी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने मौके पर पहुंची मगर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया एवं उनसे ज्ञापन लेकर उपखंड अधिकारी तिजारा को दे दिया।
मोहिनी सिंह ने ज्ञापन में भिवाड़ी में खराब होती कानून व्यवस्था, युवाओं को रोजगार, राजकीय महाविद्यालय खोले जाने आदि की मांग की है।
भिवाडी. हैलीपैड के बाहर सीएम का स्वागत करते भाजपा नेता।
भिवाड़ी. कार्यक्रमस्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधि।
भिवाड़ी. केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से चर्चा करती सीएम वसंुधरा राजे।
भिवाड़ी. श्रीराम पिस्टंस एंड रिंग्स लिमिटेड में पौधारोपण करने पहुंची सीएम राजे।
भिवाड़ी| मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे शुक्रवार को टैक्नोलॉजी सेंटर के शिलान्यास के दौरान पथरेड़ी स्थित श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी पहुंची। जहां उन्होंने कंपनी परिसर में पौधरोपण किया साथ ही कंपनी का भ्रमण भी किया। कंपनी सीओ अशोक तनेजा, जेएमडी श्रीनिवासन, लव श्रीराम आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य उद्योग मंत्री गजेंद्रसिंह, प्रधान सचिव उद्योग एवं रीको एमडी वीनू गुप्ता, उद्योग सचिव अभय कुमार, केंद्रीय सचिव केके जालान, विधायक मामन सिंह यादव, सभापति संदीप दायमा, जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, एसपी कैलाश विश्नोई, वीके जयसवाल, देवेंद्र मिश्रा, अरुण शुक्ला, आरबी शर्मा, डीजीएम दिलीप तिवारी सहित अन्य विधायक भाजपा नेता उपस्थित थे।