पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉ. जैन की ड्यूटी ज्वाइन के साथ ही होगी सेवानिवृति

डॉ. जैन की ड्यूटी ज्वाइन के साथ ही होगी सेवानिवृति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. वरिष्ठनेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश जैन मंगलवार को राजीव गांधी अस्पताल में ज्वाइनिंग करने के साथ ही सेवानिवृत हो जाएंगे। काफी दिनों से एपीओ चल रहे डॉ. जैन का स्थानांतरण भरतपुर के अस्पताल में किया गया, लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संशोधन आदेश जारी कर स्थानांतरण अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर कर दिया। उन्हें निदेशालय से सोमवार को मध्यान्ह ही कार्यमुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि विधायक बनवारी लाल सिंघल ने अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर डॉ. जैन को एपीओ कराया था।

पांचऔर डॉक्टर्स के तबादले

अलवर.चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में पांच डाक्टर्स के तबादले किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. बी आर मीणा की ओर से जारी आदेश में एमओ डॉ. के के दायमा को सीएचसी बानसूर से सीएचसी बहरोड़, एमओ (चर्म रोग)डॉ. सतपाल यादव को सीएचसी बानसूर से भिवाड़ी सीएचसी के बाद किशनगढ़बास सीएचसी, एसएमओ डॉ. मदनलाल मधुकर को एपीओ से बीसीएमओ कोटकासिम के पद पर तबादला किया है। इसी प्रकार कोटकासिम बीसीएमओ डॉ. धन्वेन्द्र कुमार गुप्ता को जेल डिस्पेंसरी के रिक्त पद पर तथा एमओ (शिशु रोग) डॉ. राशि कौशिक को मालाखेड़ा से खैरथल सीएचसी के बाद राजीव गांधी अस्पताल में तबादला किया है।