स्वच्छता का दिया संदेश
स्कूल में सफाई की
स्वच्छ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया
खेड़ली.भारतस्वच्छ अभियान के तहत सोमवार को पालिका द्वारा अनेक बाजारों में अस्थाई स्थाई अतिक्रमण हटाकर सड़कों को चौड़ा किया गया तथा सफाई कराई गई। कठूमर उपखंड अधिकारी राजेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान पालिका के ईओ महेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कस्बे के बाजारों में सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जिसके तहत अब मुख्य बाजारों में रात में बाजार बंद होने के बाद झाडू नालियों की सफाई की जा रही है, जिससे उड़ने वाली धूल से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
निर्मल भारत अभियान के तहत की सफाई
टपूकड़ा.निर्मलभारत अभियान स्वच्छता जागरूकता के तहत कस्बे में कई सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की सफाई की गई। पंचायत समिति तिजारा ग्राम पंचायत टपूकड़ा के सदस्यों द्वारा कस्बे की तहसील तहसील परिसर की सफाई की गई। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सुरेंद्र सिंह, ब्लाक कोआडिनेटर ने लोगों को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया शौचालय बनवाने, गंदगी ना फैलाने घर में कचरा पात्र रखने की अपील की। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि कालू महाजन, सरपंच प्रतिनिधि नरेश जांगिड़, तहसील कर्मचारी तेजपाल यादव सौदान सहित ग्रामीण उपस्थित थे। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण की सफाई मास्टर मंगतू राम के नेतृत्व में की गई। इसके अलावा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की सफाई प्रधानाचार्य गुरचरण कौर के नेतृत्व में की गई।
भिवाड़ी | स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं सहित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सांथलका के अध्यापकों विद्यार्थियों ने विद्यालय में झाडू लगाकर सफाई की। इस अवसर पर अशोक बिधूड़ी, चेतराम, रामकुमार रावत आदि उपस्थित थे।
टपूकड़ा. पंचायत समिति तिजारा के सदस्य तहसील परिसर की सफाई करते हुए।
भास्कर न्यूज|तिजारा
स्वच्छभारत-निर्मल भारत अभियान के तहत कस्बे के राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में छात्रों ने विद्यालय परिसर में जमा कूड़ा करकट को साफ किया। सफाई अभियान में प्रधानाचार्य राम किशोर शर्मा के नेतृत्व में समस्त छात्र-छात्राओं विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। इसी तरह राजकीय सैकंडरी विद्यालय असलीमपुर में छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ शिक्षकों ने विद्यालय परिसर खेल मैदान की सफाई की।