पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समूह गान प्रतियोगिता हुई

समूह गान प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी. विजेता बच्चों के साथ परिषद के पदाधिकारी।

भिवाड़ी|भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा की ओर से रविवार को मॉर्डन पब्लिक स्कूल में हिन्दी एवं संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डाॅ. नवनीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में हिन्दी समूह गान में मॉर्डन पब्लिक स्कूल प्रथम, प्रेसिडेंसी स्कूल द्वितीय ज्योति पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में प्रेसिडेंसी स्कूल प्रथम, मॉर्डन पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। इस मौके पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, डाॅ. नीरज अग्रवाल, डाॅ. राकेश सोनी, सचिव आलोक गंगावत, जेके शर्मा, विजय बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।