पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजन सांस्कृतिक उत्सव एवं खेल में भिवाड़ी विजेता

सीनियर सिटीजन सांस्कृतिक उत्सव एवं खेल में भिवाड़ी विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी|आशियाना हाउसिंगसमूह की ओर से भिवाड़ी की आशियाना उत्सव कालोनी में आयोजित दो दिवसीय सीनियर सिटीजन खेल एवं सांस्कृतिक उत्सव जश्न-2014 का रविवार देर रात समापन हुआ। कार्यक्रम में भिवाड़ी की टीम ने ओवरऑल बेस्ट ट्राफी जीती। देर रात आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों ने रैंप शो में भाग लिया एवं कैट वाक कर मौजूद लोगों की वाहवाही लूटी।

इस अवसर पर एक अस्सी वर्षीय दंपत्ति ने वर-वधू थीम पर कैट वाक किया एवं स्टेज पर वरमाला पहन कर अपनी शादी की याद ताजी की। कार्यक्रम में उत्सव रिसोर्ट के एमडी अंकुर गुप्ता ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

भिवाड़ी. रैंप पर कैट वाक करती बुजुर्ग महिलाएं।