पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस उद्योगों को मिला पर्यावरण श्री 2014 पुरस्कार

दस उद्योगों को मिला पर्यावरण श्री-2014 पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| भिवाड़ीउत्पादक संघ एवं भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण ट्रस्ट की वार्षिक आमसभा सोमवार को बीएमए सभागार में आयोजित की गई। सचिव एनके टेकरीवाल ने बताया कि बैठक में गत वर्ष की आमसभा की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में बीएमए तथा अक्ष ऑप्टीफाइबर लिमिटेड कंपनी द्वारा भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत दस उद्योगों को पर्यावरण श्री-2014 पुरस्कार प्रदान किया गया। बैठक में अध्यक्ष ओपी अग्रवाल, संरक्षक हरीराम शर्मा, राम प्रसाद गर्ग, सुरेन्द्र चौहान, सतेन्द्र चौहान, निर्वाचित अध्यक्ष ब्रजबिहारी कौशिक, उपाध्यक्ष डीके यादव, ब्रजमोहन अग्रवाल, अरविन्द सुनेजा आदि मौजूद थे।

भिवाड़ी. कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि।