हरियाणा मार्का शराब जब्त एक गिरफ्तार
भिवाड़ी| भिवाड़ीथाना पुलिस ने सोमवार को थड़ा क्षेत्र में एक मकान में छापा मारकर हरियाणा मार्का की 480 बोतल शराब बीयर जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवदयाल ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर थड़ा गांव के पास सतपाल यादव के मकान में किराए का कमरा लेकर रहे रहे आदर्श पांडे पुत्र कृष्ण बहादुर निवासी आसाम को गिरफ्तार कर उसकी कार कमरे में रखी 374 बोतल शराब 106 बोतल बीयर तथा उसकी कार को जब्त कर किया गया।