पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान शिविर तीन और चार मार्च को

समस्या समाधान शिविर तीन और चार मार्च को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी| उद्याेगपतियोंकी समस्या समाधान लंबित प्रकरणाें के निस्तारण के लिए विशेष समस्या समाधान अभियान 16 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके लिए 25 फरवरी तक इकाई कार्यालय में उद्यमी आवेदन करके अपना पंजीयन करा सकते हैं। अभियान के तहत उद्यमियों को अपनी इकाइयों से संबंधित मानचित्र का अनुमोदन, भूखंड़ों का उपविभाजन, अतिरिक्त भूमि का नियमन, भूखंड़ों का हस्तांतरण, कृषिभूमि रूपांतरण, एनओसी जारी करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

रीको यूनिट प्रथम के यूनिट हैड एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा ने बताया कि प्रदेश सरकार से जारी आदेशानुसार औद्योगिक समस्याओं के समाधान के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिविर के लिए 25 फरवरी तक पंजीकृत उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए 3 और 4 मार्च को रीको कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में बचे हुए प्रकरणाें को 13 से 15 मार्च तक कार्यालय में फालोअप शिविर में निस्तारित किया जाएगा।

25 फरवरी तक रीको कार्यालय में पंजीयन करवा सकते हैं उद्यमी