पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 60 मिनट में 62 करोड़ का बजट पास

60 मिनट में 62 करोड़ का बजट पास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद का आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट गुरुवार को पारित किया गया। बजट बैठक सुबह 11 बजे यूआईटी गेस्ट हाउस में शुरू हुई। एक घंटे चली बैठक में 62.47 करोड़ का बजट पास किया गया है। नगरपालिका से परिषद बनने के बाद यह पहला बजट है। वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए पारित यह बजट मौजूदा बजट से 20 करोड़ रुपए अधिक है। पिछली बार भिवाड़ी नगर पालिका का 42 करोड़ का बजट पास हुआ था। इस बार बजट में 15 करोड़ रुपए विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड़ निर्माण के लिए प्रस्तावित है।

बजट बैठक में सभापति संदीप दायमा, उपसभापति बलजीत दायमा, अधिकारी पार्षद मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में आयुक्त हरिसिंह ने बजट पढ़कर सुनाया। फिर सभी पार्षदों की सहमति से बजट पारित हो गया। बजट पेश करने के दौरान आयुक्त ने परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के लिए 20 लाख रुपए के प्रावधान की बात कही तो वार्ड 30 के पार्षद नरेंद्र पटेल ने यह राशि कम बताते हुए प्रत्येक वार्ड के लिए एक लाख रुपए दिए जाने की बात कही। सभी पार्षदों की सहमति के बाद यह प्रस्ताव मान लिया गया। सीसी रोड के लिए इस बार बजट में 15 करोड़ का प्रावधान रखा है जाे पिछली बार से लगभग दोगुना है। साथ ही नगर परिषद के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए बजट में चार करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। पहले यह राशि तीन करोड़ थी। नगर परिषद लेखाकार प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 4 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन और 15 लाख रुपए पार्षदों के भत्ते पर खर्च करने का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया।

बजट विवरण पत्र पहले दिए जाने की मांग

नगरपरिषद की बैठक में आए कांग्रेसी पार्षद रामकिशन तंवर का कहना था कि बजट बैठक के लिए पार्षदों के दिए एक सूचना पत्र के साथ ही बजट विवरण पत्र भी दिया जाना चाहिए था ताकि इसका अध्ययन किया जा सके। गौरतलब है कि बजट पत्र मीटिंग के दौरान ही पार्षदों को दिया गया था। इस पर आयुक्त हरिसिंह ने अगली बैठक में इसे सुधारे जाने का आश्वासन दिया।

पेट्रोल-डीजल बजट किया दोगुना

नगरपरिषद के मौजूदा वित्तीय वर्ष में पेट्रोल-डीजल पर व्यय के लिए 5 लाख रुपए के मुकाबले इस बार के बजट में 10 लाख का प्रस्ताव रखा गया है।

इस तरह खर्च होगी राशि

आगामीवित्तीय वर्ष के लिए प्रमुख खर्चों पर भी चर्चा की गई। जिसमें 4 करोड़ रुपए कर्मचारियों के वेतन और 15 लाख रुपए सभापति और पार्षदों केे भत्ते पर खर्च किए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा परिषद के वाहनों में ईंधन के लिए 10 लाख रुपए का प्रस्तावित है। शहर के विकास की अगर बात की जाए तो नई सीसी सड़कों के लिए 15 करोड़, परिषद के नए भवन के लिए 4 करोड़, सुलभ काम्प्लैक्स के लिए एक करोड़ और नाली के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का प्रस्तावित है। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव रखा है।

इस तरह आएगा पैसा

आयके स्त्रोत के रूप में 40 लाख रुपए नगरीय विकास कर, सात करोड़ रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति कर, 18 करोड़ रुपए नगर विकास न्यास से, छह करोड़ रुपए राजस्थान आवासन मंडल से प्राप्त होंगे।राजस्थान वित्त आयोग और 13वें वित्त आयोग से 4-4 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा 25 लाख होटल लाइसेंस से, 15 लाख मैरिज होम से, 20 लाख मोबाइल टावरों से आय का प्रस्ताव है।

पिछलीबैठक में मिली मोबाइल सिम, अब बंद

बैठकके दौरान कई पार्षदों का कहना था कि पिछली बैठक में दी गई सीयूजी सिम बंद हो चुकी है। जिस पर सभापति संदीप दायमा ने कहा कि शीघ्र ही सिम चालू करा दी जाएगी।

घूंघट में रही दो महिला पार्षद

बजटबैठक के दौरान दो महिला पार्षद पूरे समय घूंघट में ही बैठी रही। इसके अलावा अनेक महिला पार्षदों के पति बैठक के दौरान बाहर हाल में बैठे रहे।

भिवाड़ी. नगर परिषद की बजट बैठक के दौरान घूंघट में बैठी महिला पार्षद।

भिवाड़ी. नगर परिषद की बजट बैठक में मौजूद सभापति, उपसभापति एवं अधिकारी।