घटाल स्कूल बनेगा माॅडल
^हमारे स्कूल से इस कार्यशाला में 6 अध्यापक आए हैं। कार्यशाला में हमें शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ अपनी और विद्यार्थियों को कुछ अलग सिखाने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है। रेणुशर्मा, प्रधानाध्यापिका, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घटाल
निजी आैर सरकारी स्कूल के भ्रमण पर आज जाएंगे बच्चे
प्रोग्रामकार्डिनेटर प्रियंंका सिनसिनवार ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,घटाल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और उनके परिजनों को एक निजी स्कूल और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, थड़ा का भ्रमण कराया जाएगा। इसके माध्यम से निजी स्कूलों और सरकारी स्कूलों की शिक्षण तकनीक दिखाई जाएगी।
^थड़ा स्कूल में हमने सरकारी स्कूल को माडल स्कूल बनाने का प्रयास किया, जिसके तहत त्रेहान रेजीडेंसी में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवारो के करीब आधा दर्जन बच्चों ने थड़ा स्कूल में नामांकन कराया। हमारा प्रयास स्कूल का सर्वांगीण विकास करना है। जिसमें शिक्षा के साथ साथ बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान और व्यवसायिक शिक्षा देना भी शामिल है। पार्थशाह, बीपीएस, आर्किटेक्ट
भास्कर न्यूज | भिवाड़ी
घटालके सरकारी स्कूल को एकता प्रोजेक्ट के तहत माडल स्कूल बनाए जाने की कवायद तेज करते हुए आशियाना हाउसिंग ग्रुप, बीपीएस आर्किटेक्ट सहित सेंटर फार एन्वायरमेेंट एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्वपन्लिशाला कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान घटाल उच्च प्राथमिक स्कूल स्टाफ से अहमदाबाद और जयपुर से आए अधिकारियों ने इसे माडल स्कूल बनाए जाने पर चर्चा की।
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध कराने के कड़ी में एकता प्रोजेक्ट के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, घटाल का भी आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। इस दौरान किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा के लिए कार्यशाला का अायोजन किया गया। इस संबंध में सेंटर फार एन्वायरमेंट एजुकेशन से दिगंत मेहता, बीपीएस आर्किटेक्ट से पार्थ शाह और एकता प्रोजेक्ट की प्रोग्राम कार्डिनेटर प्रियंका सिनसिनवार ने स्कूल स्टाफ से बातचीत की। पार्थ शाह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता हेतु शिक्षक, विद्यार्थी एंव समुदाय का क्षमतावर्धन करके विद्यालय का संरचनात्मक विकास करना है।
भिवाड़ी. कार्यशाला के दौरान मौजूद स्कूल स्टाफ अन्य।