पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारेण्डा सरपंच की टीसी फर्जी होने की शिकायत

कारेण्डा सरपंच की टीसी फर्जी होने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवाड़ी | तिजारापंचायत समिति के कारेण्डा ग्राम पंचायत से नव निर्वाचित सरपंच बशीर खां पर चुनाव लड़ने के लिए लगाए गए नामांकन पत्र में संलग्न की गई कक्षा आठ की टीसी फर्जी होने तथा बशीर के तीन संतान होने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में चुनाव में हारे प्रत्याशी खूबी खान ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है। यह शिकायत जिला कलेक्टर को गुरूवार को डीआडीए सभागार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान दी गई। इसमें बताया गया कि बशीर ने आठवीं पास की टीसी श्री नैन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवाली बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की लगाई है तथा कक्षा 6,7 8 इस विद्यालय से पास करना बताया है। साथ ही कक्षा पांच रामचंद बाल निकेतन प्राथमिक पाठशाला सहकारी नगर बुलंदशहर से पास करना बताया। इस संबंध में आरटीआई के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक बुलंदशहर से जानकारी मांगी गई। इस जानकारी में बताया गया है कि बशीर नाम से दोनों विद्यालयों द्वारा कोई टीसी जारी नहीं की गई। बशीर की आठवीं कक्षा की टीसी पर अंकित छात्र पंजीयन संख्या पर भी विद्यालय के रिकार्ड में किसी अन्य छात्रा का नाम है।