पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

फिर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर . शहर में लगातार तीसरे दिन चोरों ने दिनदहाड़े दो मकानों से लाखों का माल समेट लिया। इस बार निशाने पर कालाकुआं हाउसिंग बोर्ड और मूंगस्का रहे। इन तीन दिनों में सात एक सप्ताह में 9 चोरी की वारदातें हो चुकी है और सभी दिन में कुछ ही अंतराल में हुई। पुलिस काे इन वारदातों का सुराग हाथ नहीं लगा है।

कालाकुआं के सेक्टर दो के मकान नंबर 559 में सुबह साढ़े नौ से ग्यारह बजे के बीच चोरी हुई। मकान मालिक राजू माथुर ने बताया कि वे सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकले थे। करीब डेढ़ घंटे बाद उनके बच्चे उदित और निकिता स्कूल से घर आए तो घर का ताला टूटा मिला।
भिवाड़ी| औद्योगिक क्षेत्र फेज प्रथम में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गार्ड को बंधक बदमाश एक ट्रोले से छह टायर खोल कर ले गए। घटना रात करीब साढ़े बारह बजे की है। पिकअप में आए 5-6 बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी ग्लोब क्यू. टी. एस. के बाहर बैठे गार्ड मनोहर सिंह से मारपीट की और बंधक बना लिया इसके बाद वहां खड़े ट्रोले के छह टायर खोलकर ले गए। भिवाड़ी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई इतने में चोरी हो गई

अरावलीविहार थाना इलाके के मूंगस्का क्षेत्र स्थित सूरज नगर, जनता कॉलोनी में दोपहर दो से तीन बजे के बीच एक मकान का ताला तोड़कर चोर अलमारी से नकदी और जेवरात पार कर ले गए। दो मोबाइल भी ले गए। वारदात लखन चौधरी के मकान में उस समय हुई जब लखन की पत्नी अर्चना अपने बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी।

लखनचौधरी ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे उनकी पत्नी घर से गई थी। करीब एक घंटे बाद वे घर आए तो कमरे का ताला टूटा मिला। चोरों ने 17 हजार रुपए नकद, एक सोने की चेन, अंगूठी, झुमके सहित चांदी के अन्य जेवरात पार कर लिए।

मोहल्ले में दिखे दो संदिग्ध

चोरी दोपहर दो से तीन बजे के बीच हुई। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने घर के पास से बाइक पर दो युवकों को संदिग्ध रूप से जाते हुए देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।

तीन दिन पहले ही लाए थे जेवरात

सोनेचांदी के जेवरात तीन दिन पहले ही पैतृक निवास से यहां लाए गए थे। दोपहर में घर सूना रहने के कारण राजू माथुर जेवरों को बैंक लॉकर में रखना चाहते थे। बुधवार को लॉकर लिए जाने की तैयारी भी थी, लेकिन इस बीच मंगलवार को चोरी हो गई। राजू और बबीना दोनों सरकारी नौकरी में हैं। दोनों बच्चे स्कूल जाते हैं। ऐसे में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक घर सूना रहता है। इसकी जानकारी चोरों को थी। मंगलवार को स्कूल में हाफ डे होने के कारण बच्चे जल्दी घर गए थे।

महिला का पर्स छीना

अलवर| शहर के अशोका टॉकीज के पास नवाबपुरा मोहल्ले में एक बदमाश महिला का पर्स छीनकर भाग गया। महिला दोपहर करीब एक बजे अपने बेटे के साथ हीरो पुक पर अस्पताल से रही थीं। इसी दौरान नवाबपुरा मोहल्ले के मोड़ पर पीछे से आए बदमाश ने पर्स छीन लिया।