पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पण भाव से भक्ति करें

समर्पण भाव से भक्ति करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|संत निरंकारीमंडल की ओर से आयोजित सत्संग सभा में संत रामचंद्र ने कहा कि अभिमान छोड़कर समर्पण और निष्ठा भाव से भक्ति करने वाला ही वास्तव में भगवान का भक्त होता है। निरंकारी भवन में आयोजित सभा में संत ने कहा कि भक्ति से जीवन में मन के सारे विकार दूर हो जाते हैं। मनुष्य का मन निर्मल हो जाता है। ऐसा मनुष्य समाज की सेवा का कार्य करता है। खैरथल में आयोजित धर्मसभा में संत ने प्रवचन दिए। प्रवक्ता अमृत खत्री ने बताया कि 17 सितंबर को किशनगढ़बास, तिजारा भिवाड़ी में सत्संग सभाएं होगी।

नीलगायों की मारने के कानून का विरोध

संतनिरंकारी मंडल ने नील गायों को मारने की अनुमति देने वाले कानून का विरोध किया है। मंडल के जिला प्रमुख सोमनाथ निरंकारी के अनुसार गो हत्या पर प्रतिबंध है। ऐसे में नील गाय को मारने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। मंडल ने ऐसे कानून का विरोध करते हुए कहा है कि ऐसे कानून को नहीं बनाया जाना चाहिए।