नगर परिषद चुनाव संचालन समिति का गठन
अलवर| अलवरभिवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने संचालन समिति का गठन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने अशोक शर्मा को अलवर नगर परिषद चुनाव के लिए बनाई गई कमेटी में अशोक शर्मा को संयोजक नियुक्त किया है। कमेटी में नरेंद्र शर्मा, प्रदीप आर्य, सुरेंद्र माथुर, जगदीश बेनीवाल, पुष्पा गुप्ता, रामबहादुर तंवर, गोपालदास खटीक, रूपनारायण शर्मा, प्रदीप सिंह, श्वेता सैनी, नरेंद्र सिंह, अनिल जैन, योगेश मिश्रा, भारत यादव, शम्मी खां सीएल जाजोरिया को सदस्य नियुक्त किया है। भिवाड़ी नगर परिषद के लिए बनाई गई कमेटी में विजेंद्र सिंह महलावत को संयोजक बनाया है। कमेटी में गिरीश डाटा, भारत यादव, चंद्रभान गुर्जर रामानंद सैनी को सदस्य नियुक्त किया है।
अशोक शर्मा